मेरा नाम हैं, हैं प्रेम , और आप हैं I LEARN, WE LEARN पर ।
कुछ फोन अपनी ज्यादा विशेषता के कारण प्रसिद्ध होते
हैं तो कुछ कम विशेषता के कारण ।
हाल ही मे आए फोन नोकिया 2 अपनी थोड़ी कम विशेषता
के कारण प्रसिद्ध हो रहा । तो आज बात कर लेते हैं, नोकिया 2 के
बारे मे ।
आगे बढ़ने से पहले बता दूँ मैं की यह एक specification( विवरण) के आधार पर किया गया आकलन हैं । यानि की मैं मोबाइल के केवल सॉफ्टवेर, हार्डवेर और मोबाइल के फंकशन के आधार पर उसके बारे मे बात करूंगा ।
किसी भी फोन के 60% जानकारी उसकी specification बता देती हैं, लेकिन फोन का 40% जानकारी आपको तभी मिलती
हैं जब आप उस फोन को उपयोग करते हैं । तो मैं यहाँ केवल उस 60% पर बात करूंगा । मैंने
ये जानकारी खुद एकत्रित की हैं और फोन पर मेरी प्रतिक्रिया अपनी हैं । यह किसी भी
तरह का विज्ञापन नहीं हैं ।
तो सबसे पहले जान लेते हैं की फोन मे आपको क्या मिलता
हैं –
टाइप -
टचस्क्रीन
बैटरी –
4100 Mah
स्क्रीन साइज़
- 5 इंच
रिज़ॉल्यूशन
- 720x1280 पिक्सल
प्रोसेसर -
1.3 Ghz क्वाड-कोर
प्रोसेसर मॉडल
- Qualcomm Snapdragon 212
रैम -
1 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
- 8 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
- हां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
– माइक्रो एसडी कार्ड ( 128 जीबी तक )
कैमरा
रियर (पीछे) कैमरा
- 8-मेगापिक्सल
रियर (पीछे) फ्लैश
- हां
फ्रंट (सामने) कैमरा
- 5-मेगापिक्सल
फ्रंट (सामने) फ्लैश
- नहीं
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम
- एंड्रॉ़यड 7.1.1 ( कोर एंड्रॉ़यड )
कनेक्टिविटी
वाई-फाई , जीपीएस, ब्लूटूथ -
हां
एनएफसी -
नहीं
चार्जिंग आउटपुट
– माइक्रो यूएसबी ( फास्ट चार्जिंग नहीं सपोर्ट करता )
यूएसबी ओटीजी
- हां
हेडफोन-
3.5 एमएम ( ऊपर की तरफ )
सिम की संख्या
- 2
सिम 1/सिम 2
- 3जी , 4जी
सेंसर
कंपास/ मैगनेटोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर
- हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोर, बैरोमीटर
– नहीं
और अधिक जानकारी आपको गूगल पर मिल जाएगी ।
फोन की सबसे अच्छी बात - 1. बैटरी - बताया जा रहा
की फोन की बैटरी को 2 दिन तक चलने के लिए बनाया गया हैं ।
2. डिज़ाइन – नोकिया ने छोटे बजट फोन होने के बावजूद
भी उसे वैसा ही डिज़ाइन दिया हैं , जैसा आपको नोकिया 3, 5 और 6 मे देखने को मिलता हैं । हालांकि फोन का पीछे का कवर आपको प्लास्टिक
का मिलता हैं ।
3. एंड्रॉ़यड 7.1.1 ( कोर एंड्रॉ़यड ) - इस बजट सेगमेंट
मे कोर एंड्रॉ़यड मिलना मुश्किल हैं । लेकिन नोकिया ने ये मुमकिन किया हैं ।
फोन की सबसे बुरी बात – 1. फोन मे दी गयी फीचर के हिसाब से फोन बहुत महंगा हैं । यह फोन 7000 रुपए की
कीमत मे आता हैं और उसमे भी 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज दी गयी हैं ।
2. यह snapdragon के
212 प्रोसेसर पर चलता हैं जो की बहुत पुराना प्रॉसेसर हैं ।
3. रैम और इंटरनल स्टोरेज बहुत कम हैं ।
इस फोन का प्रतियोगी - मुझे लगता हैं की हाल ही मे
लॉंच हुए फोन रेडमी 5A इसका कड़ा विरोधी हो सकता हैं , क्यूकी वो 5000 रुपए मे नोकिया 2 से ज्यादा चीजे दे रहा हैं ।
किन लोगों की लिए यह फोन सहीं हैं - 1. अगर आप अपना
secondary या दूसरा फोन लेने का सोंच रहे हैं जो एंड्रायड
पर चलता हों और आप उससे अपने छोटे-मोटे काम लेने का सोंच रहे हैं, जैसे फोन आना-जाना, म्यूजिक और WhatsApp । तो यह फोन आपके लिए सही हैं । बैटरी ज्यादा होने से यह ज्यादा समय तक फोन चलेगा
।
2. अगर आप अपने किसी बड़े रिश्तेदार जैसा दादा-दादी
और माता-पिता, जो फोन का ज्यादा उपयोग नहीं करते उनकी
सामान्य सी जरूरतें होती हैं तो आप उन्हे ये फोन गिफ्ट कर सकते हैं ।
मेरी नज़र मे फोन - नोकिया एक नामी कंपनी है, एक ज़माना था जब हर घर मे नोकिया के फोन मिलते थे , ऐसे
मे नोकिया ने वापसी की हैं एचएमडी ग्लोबल के साथ । आज भी एक नाम मौजूद हैं नोकिया
का लेकिन मार्केट मे बने रहने के लिए जरूरी हैं की आप अपने बेहतर समान ग्राहक को दें
। मेरे हिसाब से फोन थोड़ा ज्यादा कीमत का हैं इसे तकरीबन 5000 रुपए तक होना चाहिए था
तब भी मार्केट मे mi जैसी कपनियाँ बहुत ज्यादा चीजे देकर ग्राहक
को खिच रहीं हैं । इसमे बैटरी को छोड़ बाकी सब उतने अच्छे नहीं लगाय गए हैं । फोन बिलकुल
छोटे कामों मे इस्तेमाल के लिए ठीक हैं, प्रोसेसर और रैम कमजोर हैं तो आप इससे ज्यादा काम
कि अपेक्षा नहीं कर सकते । कैमरा ठीक-ठाक दिया गया हैं लेकिन सामने 13 मेगापिक्सल होता तो फोन और भी जान-दर होता ।
उम्मीद करता हूँ, आज का टॉपिक
आपको पसंद आएगा ।
पसंद आया तो शेयर कीजिये ,
और बने रहिए I LEARN, WE LEARN के साथ ।

No comments:
Post a Comment