Latest News

Search This Blog

Tuesday, December 19, 2017

Tech #2 – फास्ट चार्जिंग


नमस्कार दोस्तों ,
मेरा नाम हैं, हैं प्रेम , और आप हैं I LEARN, WE LEARN पर ।
दूसरे हफ्ते के पहले tech ब्लॉग मे आपका स्वागत हैं ।

आजकल बहुत से स्मार्ट फोन मे फास्ट चार्जिंग की सुविधा देने शुरू हो गयी हैं । जैसा की आप जानते हैं जैसे जैसे मोबाइल फोन मे सुविधाए बढ़ी, उनकी ज्यादा बैटरी की भी जरूरत पड़ी तब उनमे यह जरूरी हो गया की जल्दी से चार्ज होने वाला सिस्टम बनाया जाये ।
ऐसे मे चर्चित कंपनी QUALCOMM ने फास्ट चार्जर बनाए । जैसे जैसे दिन बढ़े इनमे और बढ़ोतरी होती गयी । जैसे की QUALCOMM ने क्विक चार्ज (quick charge) के 3 वर्शन बनाए हैं ।



कैसे काम करता हैं – इस तकनीक की मदद से बैटरि की आउटपुट क्षमता को बढ़ाकर उसे ज्यादा पावर दिया जाता हैं । जैसे की फास्ट चार्जिंग से पहले मोबाइल के बैटरी को तकरीबन तकरीबन 5 वाट तक की पावर दी जाती थी ,लेकिन QUALCOMM ने इस बढ़ा कर 18 वाट कर दी । जिससे फोन जल्दी चार्ज होने लगे ।

QUALCOMM quick charge 1.0 – 10 वाट (5V X 2A = 10 वाट)

ऐसे मे जब आप अपने फोन को चार्ज करते हैं तो वह शुरू के 50- 60% तो तेज़ चार्ज होती हैं लेकिन बाद मे इसकी रफ्तार धीमी हो जाती हैं । समान पावर वोल्ट दिये जाने पर आपकी बैटरि धीरे-धीरे चार्ज होती जाती हैं । ऐसे मे जरूरी था की पावर सोर्स के बहुत से पावर लेवेल हो, जिससे बैटरि अपनी क्षमता अनुसार पावर ल सके । इसका सुधार version 2 मे लाया गया ।

QUALCOMM quick charge – 2.0 – 18 वाट (9V X 2A = 18 वाट)

तब QUALCOMM ने quick charge – 2.0 मे 3 पावर लेवल उपलब्ध कराये –
(5V X 2A = 10 वाट)
(9V X 2A = 18 वाट)
(12V X 1.67A = 18 वाट)
quick charge – 3.0 मे इन चीजों को और बढ़ा कर थोड़ा और ठीक किया गया इसमे (5V X 2A = 10 वाट) से लेकर (12V X 1.67A = 18 वाट) के बीच मे बहुत से पावर लेवल बनाया गया की बैटरि अपनी क्षमता अनुसार, एडेपटर से पावर ले सके । इन दोनों पैमानो के मध्य धारा और वोल्ट लगातार बदलते रहते हैं जिससे आपका जल्दी चार्ज हो पाये । ये बिलकुल एक बात करने के जैसा हैं की जितनी पावर फोन(बैटरि) मांगता हैं उसके हिसाब से एडेपटर पावर देता जाता हैं ।
उदाहरण - (5V X 2A = 10 वाट)
(5.2V X 2A = 10.4 वाट)

फास्ट क्गर्गिंग की सुविधा के लिए 2 चीजे मायने रखती हैं,
1. Adapter (एडेपटर) – फास्ट चार्जिंग होने के लिए ये चीज सबसे महत्वपूर्ण हैं की आपका एडेपटर कितने ज्यादा पावर लेवेल उपलब्ध करा सकता हैं । इसका पता आप अपने मोबाइल के एडेपटर को देखकर पता लगा सकते हैं की वह कितनी पावर को सपलाई कर सकता हैं।
2. Processor – ये भी एक महत्व्पूर्ण पहलू हैं । आपका processor जितना ज्यादा पावरफल होगा उतनी ज्यादा पावर सप्लाई को वह सपोर्ट करेगा । इसका ताल्लुक आपके फोन मे लगे इलैक्ट्रिक बोर्ड से हैं । अलग अलग तरह के चिप सेट अलग अलग पावर सप्लाइ पर चलते हैं । इसे ऐसे समझा जा सकता हैं की अलग अलग चिप सेट अपने मे से एक लिमिटेड मात्रा मे इलेक्ट्रॉन के अवागमन को बाध्य करते हैं ।

इन सब के बावजूद कभी-कभी आपका फोन सही ढंग से चार्ज नहीं हो पता उसका कारण यह हैं की आपका processor कितना व्यस्त हैं । अगर आपके फोन मे बहुत सारे एप्लिकेशन खुले हैं, ऐसे मे आपका प्रॉसेसर ज्यादा सक्षमता से आपका होने चार्ज नही कर पाता । जितना ज्यादा processor व्यस्त होगा उतना ही ज्यादा समय चार्जिंग मे लगेगा और हो सकता हैं की फोन गर्म भी हों । चूंकि फोन मे लगे चिप सेट मे जो सरकिट होता हैं उसमे उसी समय मे बहुत से इलेक्ट्रॉन का अवागमन होगा तो लगातार इलेक्ट्रॉन बहने से इलेक्ट्रॉन उत्तेजित हो जाएंगे और फोन गर्म हो जाएगा ।

टिप – अगर आपका फोन आपको जल्दी चार्ज करना हैं तो आप उनमे चल रहे एप्लिकेशन को बंद कर दे । और चार्जिंग के समय फोन का इस्तेमाल ना करें ।

तो ये थे कुछ मुख्य बातें , फास्ट चार्जिंग से जुड़ी ।
उम्मीद करता हूँ, आज का टॉपिक आपको पसंद आएगा ।
पसंद आया तो शेयर कीजिये ,

और बने रहिए I LEARN, WE LEARN के साथ ।

No comments:

Post a Comment

Other Blogs

Other Blogs
Zindagi Unplugged