नमस्कार दोस्तों ,
मेरा नाम हैं, हैं
प्रेम , और आप हैं I LEARN, WE LEARN पर
।
तो आज हैं
शनिवार और वक़्त है कुछ मनोरंजन से जुड़ी बातों का –
सबसे पहले बात करते हैं दिसम्बर के पहले पखवाड़े मे
रिलीस हुई कुछ फिल्मों का –
1. फिरंगी
– कपिल शर्मा की यह फिल्म, पिछली फिल्म (किस किस को प्यार करूँ)
के मुक़ाबले कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पायी । फिल्म का ट्रेलर तो लाजवाब था, खूब तारीफ भी मिली लेकिन ये शायद लोगो को ज्यादा पसंद नहीं आई । यह फिल्म
का बजट तकरीबन 30 करोड़ रुपए था और 16 दिन के बाद भी फिल्म ने केवल 8.5 करोड़ रुपए ही
कमाए ।
2. तेरा
इंताजर - सनी लीओन और अरबाज़ खान की ये फिल्म
भी फ्लॉप रहीं , फिल्म के कुछ अच्छे गाने फिल्म को ग्राथ नहीं
दे पाये, और 12 करोड़ मे बनी ये फिल्म भी तकरीबन एक हफ्ते के बाद
भी कुछ खास मुनाफा नहीं कमा पाई ।
3.
फुकरे
रिटर्न्स – लंबे समय से चल रहे प्रमोशन के बाद फिल्म 8 दिसंबर को रिलीस हुई । ये फिल्म
महज 8 दिन मे 55 करोड़ रुपये कमाए जबकि फिल्म की लागत केवल 30 करोड़ बताई गयी हैं । तो
कुल-मिलाकर ये फिल्म हिट रही हैं ।
इनके आलवा
भी कुछ फिल्मे रिलीस हुई, लेकिन ये कुछ प्रमख थी । आब बात
करते हैं कुछ आने वाली फिल्मों के बारे मे –
टाइगर जिंदा हैं – ये फिल्म 22 दिसम्बर को रिलीस
हो रही, और अभी तक फिल्म के गाने और ट्रेलर ने खुब धमाल मचाया हैं अब देखते हैं की
175 करोड़ मे बनी ये फिल्म कितनी सफल होती हैं ।
और भी कुछ फिल्मे आने वाली हैं आप यहाँ जाकर देख
सकते हैं –
अभी अभी यूट्यूब पर 2 ही बड़ी फिल्मों के ट्रेलर आए
हैं –
1. पैडमैन
– इसमे अक्षय कुमार, राधिका आपटे और सोनम कपूर नज़र आ
रहीं हैं । फिल्म का ट्रेलर 24 घंटो के भीतर ही ट्रेंडिंग नंबर 1 पर पहुँच गया ।
2. 1921
– विक्रम भट्ट, करण कुंद्रा और जरीन खान की ये डरावनी फिल्म
भी ट्रेंडिंग पर रही । उम्मीद करते हैं की फिल्म कुछ अच्छा कर पाएगी ।
और जाते जाते बोनस पॉइंट – लघु (शॉर्ट) फिल्म बुलबुल, 7 दिसम्बर को टी-सिरीज़ पर रिलीस हुई हैं । फिल्म ने
कुछ अलग तरह का प्रयास किया हैं, फिल्म मे बहुत कब शब्दों के
इस्तेमाल किया गया हैं ।
आज के लिए बस इतना ही ।
तब तक के लिए बने रहिए I
LEARN, WE LEARN के साथ ।




No comments:
Post a Comment