Latest News

Search This Blog

Wednesday, December 13, 2017

आई लर्न - वी लर्न



नमस्कार दोस्तों,

आपका बहुत बहुत स्वागत हैं, मेरे नये ब्लॉग I-LEARN, WE-LEARN मे,
ये मेरे ब्लॉगिंग जीवन का दूसरा ब्लॉग हैं, मेरा पहला ब्लॉग जिंदगी Unplugged पिछले साल शुरू हुआ था, और आज मैं अपना दूसरा ब्लॉग शुरू करने जा रहा ।

जैसा की ब्लॉग के नाम से स्पष्ट हैं की  I-LEARN, WE-LEARN यानी की मैं सीखूँगा , हम सब सीखेंगे ।
इस ब्लॉग मे , मैं प्राय: वो सारी चीजे लिखुंगा , जो मैं सीखता आया हूँ ... मेरा इस ब्लॉग को बनाने का यह उद्देश्य हैं की मैं वो सारी बातें दूसरों को बता सकूँ जो मैं सीखता हूँ । इस ब्लॉग मे हम technology(तकनीक), ज्ञान विज्ञान और कुछ मनोरंजन  की बातें करेंगे वो भी शुद्ध हिन्दी मे । हालांकि ये ब्लॉग प्रयोगिग तौर पर 24 दिसंबर को शुरू होगा ।

इस ब्लॉग के प्रमुख 3 सेगमेंट होंगे
1.       Technology (तकनीक) – इस सेक्शन मे हम हाल ही मे आए कुछ प्रमुख gadget और कुछ नए मोबाइल फोन की बात करेंगे, जहा हम उनकी रिवियू उसके specification के आधार पर करेंगे ।

2.       समान्य ज्ञान – इस सेक्शन मे हम कोई भी एक विषय या ज्ञान या किसी तथ्य की बात करेंगे , और उसके बारे मे  एक सामान्य जानकारी लेंगे ।


3.       मनोरंजन – इसमे हम हफ्ते भर की कुछ मनोरंजन जैसे, आगामी आने वाली फिल्मों के बारे मे बात करेंगे ।

ये सारे सेक्शन हफ्ते दर मे आएंगे ,

1.       तकनीक का आर्टिक्ल – सोमवार
2.       सामान्य ज्ञान – बुधवार
3.       मनोरंजन – शुक्रवार
और इनके अलावा कुछ भी लेटैस्ट जानकारी और मोबाइल, लैपटाप, इंटरनेट से संबंधी जानकारी बीच-बीच मे bonous के तौर पे आएंगे । नियमित रूप से यह 2018 के प्रथम सप्ताह से शुरू होगा ।

मेरा उद्देश्य इस ब्लॉग के प्रति उन सभी जानकारी को आगे पहुंचाना हैं जो, मुझे आती हैं या जिन्हे मैंने सीखा हैं । बहुत सी ऐसी बातें हैं जो हमे नहीं पता हैं जिनका हम पता लगाएंगे और मेरी पूरी कोशिश होगी की उन जानकारी को कम से कम शब्दों मे आप तक एक लिखित रूप मे पहुंचा दिया जाना हैं ।


आखिर क्यू I-LEARN, WE-LEARN –
नकनीक, मनोरंजन और ज्ञान का एकलौता स्रोत ।
एक नवीनतम अखबार जहां बिना मांगे सारी जानकारी का मिलना ।
हर हफ्ते नयी बातें वो भी हिन्दी मे ।

उम्मीद करता हूँ की आगे आपका साथ मिलेगा , ब्लॉग का कंटैंट पसंद आया तो इसे शेयर कीजिये ।
और बने रहे , आई लर्न – वी लर्न के साथ । 

No comments:

Post a Comment

Other Blogs

Other Blogs
Zindagi Unplugged