नमस्कार दोस्तों ,
मेरा नाम हैं प्रेम, और आप हैं I LEARN, WE LEARN पर ।
हम मे से तकरीबन हर किसी के पास Smartphone होते हैं, और उनमे बहुत से सेन्सर का इस्तेमाल होता
है हमारी सहूलियतों के लिए , तो आज जानते हैं उन सेन्सर के बारे
मे, की वह क्या काम करते हैं और कैसे काम करते हैं ।
1. Proximity Sensor – यह सेन्सर हमारे
मोबाइल के सामने मे लगा होता हैं, और यह आमतौर पर तब काम करता
हैं जब हम किसी से बात कर रहे होते हैं तब हमारी स्क्रीन की लाइट बंद हो जाती हैं, तब यह काम इसी सेन्सर के मदद से होता हैं जिससे की हमारी बैटरी बच जाती हैं
और चेहरे से होने वाले टच को भी बचाती हैं । यह सेन्सर एक तरह की इंफ्रारेड लाइट का
इस्तेमाल करता हैं और जब उसके सामने कोई वस्तु आती हैं तो यह स्क्रीन को ऑफ कर देती
हैं ।
2. Accelerometer and gyroscope – ये
सेन्सर प्राय: मोबाइल के motion को बताती हैं, की आपने अपने फोन को कैसे रखा हैं या कैसे पकड़ा गया हैं । ये सेन्सर अतिरिक्त लग रहे बल को माप
कर उसकी स्थिति को नापती हैं, जैसे की गुरुत्वाकर्षण बल । ये
तब कम मे आती हैं जब आप अपने फोन के auto-rotation को चालू करते
तब ये फोन के स्क्रीन को क्षैतिज से ऊर्ध्वाधर कर आपके स्क्रीन को घूमा देता हैं ।
Gyroscope सेन्सर भी इसी तरह काम करता हैं, लेकिन ये ज्यादा बारीकी से फोन की स्थिति को नापता हैं । ये तीनों दिशा मे
फोन की स्थिति को मापने मे सक्षम हैं जिससे फोन को पता रहता हैं की फोन किस सटीक एंगल पर पकड़ा गया हैं । इसका इस्तेमाल वीआर(Virtual Reality) और 360 विडियो को देखने के लिए किया जाता हैं ।
3. Barometer – यह सेन्सर आपकी ऊंचाई नप्ता हैं की आप कितने ऊंचाई पर हैं समुद्र ताल से ।
यह सेन्सर वायुमण्डलीय दबाव को मापता हैं, और यह जीपीएस की मदद करता हैं आपकी सटीक
(लोकेशन) स्थान की जानकारी के लिए ।
4. Compass – जैसा
की यह नाम से स्पष्ट हैं ये सेन्सर आपकी दिशा ढूँढने मे मदद करता हैं । इस कम के लिए
ये मगनेट का इस्तेमाल करती हैं । इन तरह के सेन्सर को मगनेटोमीटर भी कहा जाता हैं ।
5. Biometrics – इन
तरह के सेन्सर प्राय: मानवीय शारीरिक या व्यवहार विशेषता को मापते हैं, ये बहुत तरह की होती हैं जैसे fingerprint (अंगुली की छाप), IRIS (eye) (आँख) और चेहरे को मापता हैं जिससे की आपकी पहचान हो पाये ।
6. Ambient light sensors – ये सेन्सर आपके मोबाइल के आस-पास की रोशनी को माप- कर मोबाइल के स्क्रीन
की लाइट को कम या ज्यादा करता हैं । ये प्राय: स्क्रीन की brightness को कम या ज्यादा करता हैं ।
7. Air-Humidity sensor – ये सेन्सर आपके आस पास की नमी को मापता हैं । और आपको बताता हैं की वो वातावरण
आपके लिए कितना अनुकूल हैं या नहीं ।
8. Pedometer Sensor – ये सेन्सर आपके कदमों की गति को मापता है, जिससे आपको
पता चल जाता हैं की आपने कितने कदम चले हैं ।
9. GPS – ये कोई सेन्सर नहीं हैं ये चिप के रूप मे आपके फोन मे लगा होता हैं, जिससे आपकी स्थिति (लोकेशन) का पता लगाया जा सकता हैं । इसका इस्तेमाल आप
navigation (रास्ता ढूँढने) के लिए करते
हैं ।
10. Near-Field Communication
(NFC) – ये भी कोई सेन्सर नहीं हैं लेकिन आज कल ये भी बहुत सी कंपनियाँ
अपने फोन मे देने लगी हैं । ये सेन्सर किसी भी दो NFC डिवाइस
को बस एक दूसरे के पास लाने मे एक दूसरे से जोड़ देती हैं । इसका प्रयोग आमतौर पर क्रेडिट/डेबिट
कार्ड भुगतान (पेमेंट) के लिए । जब फोन को पास लाया जाता हैं तो पेमेंट प्रक्रिया पूरी
हो जाती हैं ।
11. IR sensor – ये सेन्सर की मदद से आपका फोन एक रिमोट कंट्रोल की तरह कम करेगा जिससे आप
अपने आस- पास डिवाइस( टी॰वी, ए॰सी) को कंट्रोल कर पाएंगे । इस सेन्सर मे एक इन्फ्रा रेड लाइट का उपयोग
किया जाता हैं ।
ये थे कुछ प्रमुख उपयोग होने वाले सेन्सर ।
उम्मीद करता हूँ, आज का टॉपिक
आपको पसंद आएगा ।
पसंद आया तो शेयर कीजिये ,
और बने रहिए I LEARN, WE LEARN के साथ ।



No comments:
Post a Comment